30 मई को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट यानी CUET-UG की पहली शिफ्ट की परीक्षा दो घंटे देर से शुरू हुई। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन ये बाद में दिन में 11 बजे से शुरू हो सकी। देश के कई परीक्षा केंद्रों पर सर्वर और सिस्टम में आई दिक्कतों की वजह से पेपर टाइम पर शुरू नहीं हो सका। कई जगह छात्रों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ केंद्रों पर छात्रों का दावा है कि 4 घंटे इंतजार के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है। NTA बोला- 'TCS की ओर से तकनीकी गड़बड़ी' CUET एक कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA कराती है। NTA के मुताबिक, TCS यानी टाटा