जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 923 एफआईआर दर्ज करके 1,018 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और 55 लोगों को सख्त कानून (PIT-NDPS) के तहत हिरासत में लिया है। इस दौरान 341 किलो नशीले पदार्थ जब्त किए गए, जिसमें 120 करोड़ रुपये मूल्य की 12 किलो हेरोइन और करीब 23 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित नशीली गोलियां शामिल हैं। तस्करों की कमर तोड़ने के लिए प्रशासन ने उनकी 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों पर कार्रवाई की है। स्कूलों और अस्पतालों के पास नशा रोकने के लिए भारी निगरानी रखी जा रही है, जिसके तहत 6,400 से ज्यादा मेडिकल स्टोरों की ज