लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 का टिन शेड शुक्रवार सुबह 8 बजे गिर गया। हादसे में टीटीई और 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। RPF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेलवे ने निर्माण और सुपरविजन में लापरवाही मानते हुए ईपीसी कॉन्ट्रैक्टर पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। इंजीनियरिंग अफसर (असिस्टेंट इंजीनियर), प्रोजेक्ट इंजीनियर और वर्क्स सुपरवाइजर को सस्पेंड किया गया, जबकि प्रोजेक्ट टीम लीडर को हटा दिया गया। घटना की जांच के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी गठित की जा रही है। इसी प्लेटफॉर्म पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस (1