दिल्ली के हरि नगर इलाके में 19 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसे ऑनर किलिंग मानते हुए पिता और बेटे को गिरफ्तार किया है। घटना 1 अप्रैल को सामने आई, जब पुलिस को दोपहर करीब 2 बजे PCR कॉल मिली कि एक युवती की हत्या कर दी गई है और उसका शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा। जांच में सामने आया कि युवती पिछले दो साल से अपने गांव के एक युवक के साथ रिश्ते में थी, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। आरोप है कि इसी वजह से पिता मोहम