मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खकनार थाना क्षेत्र से लापता हुई आदिवासी युवती शिवानी जिंदा मिल गई है, जबकि महाराष्ट्र पुलिस ने जलगांव जामोद में मिली एक जली हुई लाश को शिवानी की बताकर उसके पिता और भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों 22 दिनों से जेल में बंद हैं। अब शिवानी के जिंदा मिलने के बाद पूरा मामला पलट गया है और महाराष्ट्र पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि शिवानी 24 अप्रैल को लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 1 मई को खकनार
जिसकी हत्या के आरोप में पिता-भाई जेल में,वह जिंदा लौटी:सिर कटी और जली हुई लाश को महाराष्ट्र पुलिस ने शिवानी की मान लिया था
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खकनार थाना क्षेत्र से लापता हुई आदिवासी युवती शिवानी जिंदा मिल गई है, जबकि महाराष्ट्र …
