एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। गुरुवार सुबह 10 बजे सीबीआई टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। वहीं, जांच के दौरान सीबीआई ने घर में हाई इंटेंसिटी 3D कैमरा लगाकर पूरे परिसर की 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की। आसपास की लोकेशन भी स्कैन की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटनास्थल किसी पड़ोसी मकान की छत या बालकनी से दिखाई देता था या नहीं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत बुधवार को रद्द कर दी थी। हाईकोर्ट ने देर रात 17 पन्नों का आदेश जारी किया। कोर्ट ने कहा- मामल