IAS टीना डाबी की बच्चों के लिए गुड़-मूंगफली-घी के लड्डू की पहल, महिलाओं के लिए लेडीज फर्स्ट अभियान ने उन्हें देश के टॉप-100 कलेक्टर में जगह दिलाई है। कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी के नो बैग डे व नंगे पैर आने वाले बच्चों के लिए जूते-चप्पल बांटने के अभियान के कारण वो भी इस लिस्ट में हैं। टॉप 100 की लिस्ट में टीना डाबी और जितेंद्र कुमार सोनी सहित 6 कलेक्टर और शामिल हैं। दरअसल, फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट ने 2025-26 के दौरान देश के 800 जिलों के कलेक्टरों का सर्वे किया था। सर्वे कलेक्टरों की ओर से नए तरह के कामों, सत्ता व विपक्ष के स्थानीय नेताओं-सीनियर IAS के फीडबैक, गुड गवर्नेंस सहित 10 बिन्दु