AIADMK के पूर्व मंत्री वेल्लामंडी आर. नटराजन ने गुरुवार को TVK पार्टी जॉइन कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने 27 मई को TVK महासचिव बुस्सी एन. आनंद से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ली। TVK में शामिल होने वाले नटराजन पांचवें AIADMK नेता हैं। इससे पहले AIADMK के चार विधायक इस्तीफा देकर TVK में शामिल हो चुके हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… पटना में गंगा नदी में नाव पलटी, 2 की मौत; 5 लापता, तलाश जारी पटना के बाढ़ सबडिवीजन के उमानाथ गंगा घाट के पास नाव पलटने से कई लोग डूब गए। नाव पर करीब 14 से 15 लोग सवार थे। हादसे में 7 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कुछ लोगों को दूसरी नाव की मदद से बचा लिया गया। बाढ़