ताजमहल परिसर में हरे कृष्णा-हरे राम गूंजा। 30 से 35 लोग मुख्य मकबरे के नीचे चमेली फर्श पर बैठ कर कीर्तन करते नजर आए। 1.02 मिनट के इस वीडियो में एक व्यक्ति भगवा रंग के वस्त्र पहने नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई ने सीआईएसएफ से रिपोर्ट तलब की है। वीडियो में एक व्यक्ति भगवा कपड़ा पहने दिखाई दे रहा है जबकि उसके सामने महिलाएं और युवतियां बैठी हुई हैं। आसपास अन्य पर्यटक भी घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ताजमहल और यमुना से जुड़ी जानकारी की आवाज सुनाई दे रही है, जिससे माना जा रहा है कि वहां गाइड पर्यटकों को जानकारी दे रहा था। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलं