पटना जिले के बाढ़ सबडिवीजन के उमानाथ गंगा घाट के पास नाव पलटने से कई लोग डूब गए। नाव पर करीब 14 से 15 लोग सवार थे। हादसे में 7 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कुछ लोगों को दूसरी नाव की मदद से बचा लिया गया। बाढ़ SDPO रामकृष्ण ने बताया कि तेज हवा के कारण छोटी नाव पलट गई। दो शव मिले हैं और पांच लोग अभी लापता हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… पीएम मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं, लिखा- यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत करे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। PM ने X पर पोस्ट में लिखा- "सभी को ईद-उल-अजहा की शुभकामना