कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज इस्तीफा दे सकते हैं। वे बेंगलुरु में अपने घर पर सुबह 10 बजे मंत्रियों के साथ ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ करेंगे। चर्चा है कि सिद्धारमैया इस बैठक में मंत्रियों को अपने फैसले के बारे में बताएंगे। सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था। हालांकि राज्यपाल पारिवारिक कारणों के चलते मुंबई गए हैं। ऐसे में सिद्धारमैया राज्यपाल दफ्तर को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। उन्होंने इस्तीफा देने के लिए दोपहर 3 बजे तक का समय मांगा था। कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन के मुताबिक, डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इसके साथ सरका