नर्मदापुरम के पेट्रोल पंपों पर मंगलवार शाम को गाड़ियों की कतार लग गई। हालात ऐसे रहे कि दो-दो घंटे के इंतजार के बाद पेट्रोल-डीजल मिल सका। संचालकों का कहना है कि पेट्रोलियम कंपनी से सप्लाई कम होने के कारण ये हालात बने। नर्मदापुरम के भीतर और 3-4 किलोमीटर के दायरे में कुल 8 पंप हैं। शहर के पुलिस वेलफेयर पंप समेत 3 पंपों पर पिछले दो दिन से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बंद है। वहीं, मंगलवार शाम को भाजपा कार्यालय के पास बने भारत पेट्रोलियम पंप पर सादा पेट्रोल खत्म हो गया। हालांकि, शहर से बाहर मौजूद पेट्रोल पंपों पर तेल मौजूद है। नर्मदापुरम में सादे पेट्रोल की कीमत 114.67 रुपए जबकि स्पीड पेट