केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सांचू पोस्ट पर पहुंचे हैं। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की ये सबसे ऐतिहासिक पोस्ट में शामिल है। ये दो बड़ी जंग की गवाह रही है। इस पोस्ट पर जाने वाले वे देश के पहले गृहमंत्री हैं। शाह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हेलिकॉप्टर से सांचू पहुंचे थे। यहां वे जवानों से मुलाकात कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी गृहमंत्री के साथ मौजूद हैं। शाह सांचू पोस्ट से लौटने के बाद बीकानेर में 5 जिलों के कलेक्टर और एसपी के साथ मीटिंग करेंगे। इसका प्रमुख एजेंडा बॉर्डर पर बढ़ती तस्करी और राष्ट्र सुरक्षा से जुड़े मुद्दे हैं। स