तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने छोटे किसानों के लिए कोऑपरेटिव बैंकों से लिए गए 50,000 रुपए तक के फसल लोन माफ करने का ऐलान किया है। वहीं बड़े किसानों को भी लोन पर 5,000 रुपए तक की राहत दी जाएगी। सरकार के मुताबिक इस योजना से करीब 14.22 लाख किसानों को फायदा होगा और राज्य सरकार पर 2,044 करोड़ रुपए से ज्यादा का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यह फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद लिया गया। 60 हजार तक के लोन पर 40 हजार रुपए, 70 हजार तक पर 30 हजार रुपए, 80 हजार तक पर 20 हजार रुपए और 1 लाख तक के लोन पर 10 हजार रुपए की राहत मिलेगी। 1 लाख रुपए से ज्यादा के लोन वालों को 5,000 रुपए की छूट दी जाएगी। आज की अन्य
भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु- विजय ने छोटे किसानों का ₹50 हजार तक का लोन माफ किया, 14.22 लाख को फायदा होगा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने छोटे किसानों के लिए कोऑपरेटिव बैंकों से लिए गए 50,000 रुपए तक के फसल लोन माफ करने का ऐलान किया है। वहीं बड़े किसानों को भी …
