आगरा में चूड़ी कारोबारी के 15 साल के बेटे की 45 फीट ऊंची जिप लाइन से गिरकर मौत हो गई। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा कि नाबालिग जिप लाइन झूले से जैसे ही दूसरे छोर की तरफ बढ़ा, उसके सेफ्टी बेल्ट का हुक खुल गया और नीचे गिर गया। उसकी माता-पिता के सामने तड़प-तड़पकर मौत हो गई। घटना शहर के ताजगंज में रविवार को हुई। कुनाल अग्रवाल माता-पिता के साथ फिरोजाबाद से आगरा घूमने आया था। हादसे के बाद पुलिस ने जिप लाइन का संचालन बंद करा दिया। जिप लाइन संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिवार का आरोप है कि जिप लाइन कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ। 3 तस्वीरें देखिए- लाश के बगल बै