महाराष्ट्र के शिर्डी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को NIBE ग्रुप की रक्षा उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो भारत कभी हथियारों का आयातक माना जाता था, उसे अगले 25-30 वर्षों में दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक बनने से अब कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि सरकार रक्षा उत्पादन में निजी कंपनियों की हिस्सेदारी 50% तक बढ़ाना चाहती है। राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ पूरी फैक्ट्री का निरीक्षण किया और भारत के पहले 300 किलोमीटर रेंज वाले यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम ‘सूर्यास्त्र’ को हरी झंडी दिखाई। बाद में