नासिक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। मामला छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न और कथित धर्म परिवर्तन के प्रयास से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक 9 FIR दर्ज की गई हैं और जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। इसमें दानिश एजाज शेख, तौसिफ बिलाल अटार, निदा एजाज खान और मतीन माजिद पटेल को आरोपी बनाया गया है। मामले में 17 गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, व्हाट्सऐप चैट, मोबाइल डेटा और ईमेल रिकॉर्ड को सबूत के तौर पर शामिल किया गया है। इसके अलावा नाम बदलने की कथित कोशिश से जुड़े दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, जाति प्रमाणपत्र और