पीएम मोदी को पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। यह जानकारी दुकानदार बिक्रम कुमार ने शुक्रवार को दी। उसने बताया, 'पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले लोग उनकी दुकान उड़ाने की धमकी दे रहे हैं।' बिक्रम ने बताया कि एक वीडियो कॉल में कुछ लोग उन्हें हथियार भी दिखा रहे थे। इसके चलते वे और उनका परिवार काफी तनाव में है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दुकान के बाहर सुरक्षाबल के जवान तैनात कर दिए हैं। मोदी ने 20 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में चुनावी रैली की थी। रोड शो के दौरान उन्होंने