हिमाचल प्रदेश में तीन दिन की भीषण गर्मी के बाद आज (शुक्रवार को) मौसम बदला है। मंडी, कांगड़ा, कुल्लू-मनाली, हमीरपुर, ऊना, चंबा जिला समेत राज्य के अधिकांश भागों में बारिश हो रही है। चंबा के जोत में 9.0 मिमी, कुकुमसैरी 6.8, केलांग 5.0, धर्मशाला 2.1, चंबा 2.0, भुंतर 1.6, देहरा गोपीपुर 1.4, ऊना व पालमपुर में 1.4 मिमी बारिश हुई। शिमला में भी बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है। इस बीच मौसम विभाग IMD ने ताजा बुलेटिन जारी कर चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर और मंडी जिला में दोपहर 12 बजे तक तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे बा