दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी हॉस्टल फॉर वुमेन (UHW) में रहने वाली छात्राओं ने गुरुवार रात कैंपस में धरना प्रदर्शन किया। छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के मुताबिक, छात्राएं रात करीब 9:30 बजे से सड़क पर बैठीं और प्रदर्शन आधी रात के बाद तक जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने हॉस्टल प्रशासन पर जबरन हॉस्टल खाली कराने, बुनियादी सुविधाएं बंद करने और एक्स्ट्रा पैसे वसूलने के आरोप लगाए। AISA का कहना है कि पिछले एक हफ्ते से छात्राओं पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन से जुड़ी 4 तस्वीरें… छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए छात्र