केरलम में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की नई सरकार में CM समेत 21 मंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण से पहले रविवार को 20 मंत्रियों के नाम फाइनल हुए। इनमें CM के अलावा 11 और मंत्री कांग्रेस से हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 5 विधायकों को कैबिनेट में जगह दी गई है। केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस (जैकब), रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) और CMP (कम्युनिस्ट मार्क्सिस्ट पार्टी) से 1-1 मंत्री बनेंगे। IUML के मुताबिक पार्टी विधायक परक्कल अब्दुल्ला को 2.5 साल बाद कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। हालांकि पार्टी ने यह नहीं बताया कि अब्दुल्ला को शामिल करने के लिए क्या किसी मंत्री को हटाया जाएगा। UDF ने कांग्