दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर जमीन सौदा केस में प्री-अरेस्ट बेल (नियमित जमानत) दे दी। कोर्ट ने इस मामले में ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए वाड्रा को समन किया था। जमानत देते समय कोर्ट ने कोई अतिरिक्त शर्त नहीं रखी है। सुनवाई के दौरान वाड्रा ने कहा कि ED सरकार के इशारे पर काम करती है और निष्पक्ष नहीं है। लेकिन मुझे देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। वहीं, ED के वकील जोहेब हुसैन ने जांच की विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है। उन्होंने अदालत को बताया कि एजेंसी अभी भी कुछ पहलुओं की जांच कर रही है और इसके लिए समय की