कोटा में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में आग लग गई। हादसा रविवार सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणीरीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ। आग की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। राहत व बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई। जानकारी के अनुसार आगे कोच नंबर B1 लगी थी। आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी। इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया और पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोच में 68 यात्री सवार थे। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है। टीम मौके पर पहुंची हैं। खबर अपडेट की जा रही है…
राजस्थान में चलती ट्रेन में आग, स्टेशन पर बजे हूटर:त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही थी, एक कोच से 68 पैसेंजर्स को उतारा गया
कोटा में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में आग लग गई। हादसा रविवार सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणीरीछा-विक्रमगढ़ आल…
