दिल्ली में शुक्रवार से देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड बस सेवा शुरू हो गई। यह शटल बस सेवा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों और मेट्रो स्टेशनों के बीच चलेगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की साझेदारी में यह सेवा शुरू की गई है। सुबह 8:30 बजे IOCL ने बसों को औपचारिक तौर पर DMRC को सौंपा। यह सेवा केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को जोड़ते हुए कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन और इंडिया गेट जैसे प्रमुख स्थानों तक चलेगी। इसका मकसद सरकारी कर्मचारियों और यात्रियों को लास्ट-माइल कनेक्टिविटी देना है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्