गोवा कांग्रेस के नेता केतन भाटीकर की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना गुरुवार रात को हुई, जब भाटीकर (38) कर्नाटक के दांडेली गांव जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक भाटीकर किसी काम से गोवा-कर्नाटक बॉर्डर पर करमल घाट पर उतरे थे, तभी एक सांप ने उन्हें काट लिया। उन्हें तुरंत गोवा के धरबंदोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाटीकर पोंडा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार थे, जिसे हाईकोर्ट के फैसले के बाद रद्द कर दिया गया था। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ एक विशेष अनुमति याचिका (SLP) के जरिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जो अभी लंब