Rajasthan: राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। जयपुर में पेट्रोल 3.25 रुपये और डीजल 3.02 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई कीमतों के बाद पेट्रोल 107.97 रुपये और डीजल 93.23 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।