राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिजूलखर्ची रोकने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद मुख्यमंत्री ने अपने स्वयं के सुरक्षा काफिले (कारकेड) में वाहनों की संख्या में भारी कटौती कर दी है। बुधवार सुबह जब मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे के लिए सांगानेर एयरपोर्ट रवाना हुए, तो उनके काफिले का नजारा बदला हुआ था। अमूमन 10 से 12 गाड़ियों के लाव-लश्कर के साथ चलने वाले सीएम के साथ आज महज 5 गाड़ियां ही नजर आईं। मंत्रियों-अफसरों को भी दी नसीहत मुख्यमंत्री ने न केवल खुद के काफिले से गाड़ियां कम की हैं, ब