NEET (UG) पेपर लीक मामले में राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम ने गुरुग्राम से एक MBBS स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया युवक फर्रुखनगर इलाके के खुरमपुर गांव का रहने वाला यश है। पुलिस टीम को शक है कि यश पेपर लीक नेटवर्क का हिस्सा है। SOG की टीम ने तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात को खुरमपुर गांव में दबिश दी। उस समय यश घर पर ही मौजूद था। पहले उससे घर पर ही पूछताछ की गई, जिसके बाद टीम उसे अपने साथ राजस्थान ले गई। दरअसल, पेपर लीक की आशंका के चलते NTA ने 12 मई NEET एग्जाम को रद्द करने का फैसला लिया है। अब इस पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है। क्वेश्चन पेपर दूसरों तक