हिमंता बिस्वा सरमा कुछ देर में असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम बनने जा रहे हैं। गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रमत आयोजित किया जा रहा है। हिमंता के साथ 4 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेओग के नाम शामिल हैं। हिमंता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह समेत बीजेपी-एनडीए शासित राज्यों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होने पहुंच रहे हैं। हिमंता के साथ शपथ लेने वाले मंत्री असम में हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण से जुड़े अपडेट्स के लिए ब