राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर, मध्य प्रदेश के रतलाम और गुजरात के कांडला पोर्ट में पारा 44°C पार पहुंच गया है। बाड़मेर में पारा 45.7°C पहुंच गया है। वहीं राजस्थान और गुजरात में रात में भी लू चल रही है। मौसम विभाग ने आज पंजाब और गंगा से सटे बंगाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। असम, मेघालय, केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की संभावना है। इधर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल