पीएम मोदी आज सोमनाथ मंदिर जाएंगे। वे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 11 तीर्थों के जल से भगवान का अभिषेक करेंगे। फिर कलश और ध्वज पूजा में हिस्सा लेंगे। कलश को 90 मीटर ऊंची क्रेन के जरिए मंदिर के शिखर पर पहुंचाया जाएगा। मंदिर के दोबारा बनने के 75 साल पूरे होने पर सोमनाथ अमृत पर्व मनाया जा रहा है। पीएम रविवार रात ही गुजरात के जामनगर पहुंच गए थे। वे सोमनाथ हेलीपैड से वीर गोहिल जी के स्टैच्यू तक करीब दो किमी का रोड शो निकालेंगे। वायुसेना की टीम सोमनाथ मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबैटिक प्रदर्शन करेगी। चेतक हेलिकॉप्टर के जरिए मंदिर के ऊपर फूल बरसाए जाएंगे। पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी सोमन