राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। रविवार को राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में तापमान 46°C के पार पहुंच गया है। बाड़मेर सबसे गर्म शहर रहा, यहां 46.7°C तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज हीट वेग का अलर्ट है। रतलाम में दिन का तापमान 44°C पर पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में 2 से 4°C तक पारा बढ़ेगा। यूपी में पिछले दो दिन में 5°C तक तापमान बढ़ा। राज्य में झांसी सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 40.5°C रिकॉर्ड किया गाय। दो दिन पहले पारा 34.8°C रिकॉर्ड किया गया था। छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किय