पंजाब में 2 रिएल एस्टेट ग्रुपों पर ED ने रेड की। शुक्रवार को मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर में ED के अधिकारी दो खाली बैग लेकर आते दिखाई दिए। इसी टावर की 9वीं मंजिल से गुरुवार को कैश के बैग नीचे फेंके गए थे। एक बैग फटने से 500 रुपए के नोट हवा में उड़ते नजर आए। उधर, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ED रेड में घिर गए हैं। जांच एजेंसी ED का दावा है कि मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी गौरव धीर मंत्री अमन अरोड़ा का करीबी है। इसको लेकर अरोड़ा ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गौरव धीर उनका दोस्त है लेकिन उसकी बिजनेस डीलिंग से मेरा कोई लेना-