पुणे के देउलगांव राजे गांव में एक पिता ने अपनी 9 साल की बेटी की आरी मशीन से गला काटकर हत्या कर दी। दरअसल बेटी ने अपने भाई की मार्कशीट में बदलाव कर खुद को पहले और भाई को दूसरे नंबर पर कर दिया था। जब पिता शांताराम चव्हाण (33) को इसका पता चला तो उसने बेटी को मार डाला और सबूत मिटाने के लिए घर में आग लगा दी। पुलिस की जांच में पता चला कि आग जानबूझकर लगाई गई थी। चव्हाण और उसकी एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… बेंगलुरु- सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला का नहाते वक्त वीडियो बनाया, पड़ोसी गिरफ्तार बेंगलुरु में 23 साल की एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का पड़ोसी उसे बाथरूम में नह