चंडीगढ़ में 2 महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुब्बाहेड़ी का मर्डर कराने वाली अमरीन राय भाजपा की नेता निकली। वह 2 साल से पंजाब भाजपा में एक्टिव थी। इसके अलावा समाज सेवी के तौर पर भी एक्टिव रहती थी। अमरीन राय पंजाब के एक ADGP की भाभी है। उसने 8 एकड़ जमीन के विवाद में बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल को चिन्नी के मर्डर की 50 लाख रुपए की सुपारी दी थी। हालांकि, अमरीन के बयान के बाद गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ऑडियो जारी कर नए दावे किए हैं। उसने कहा कि पुलिस ने पता नहीं किसके दबाव में ये बयान कहलवाया है। अगर मुझे पैसे देने की बात को प्रूफ कर देगा तो मैं उसे पैसे देने क