उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश हुई। वहीं बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिरे। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गोदाम में रखा 100 क्विंटल गेहूं भीग गया। राज्य में अधिकतम तापमान 40°C से नीचे आ गया है। आज 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार में पटना के इलाकों में ओले भी गिरे। यहां दोपहर में ही अंधेरा छा गया। पूर्णिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर लगातार चौथे द