जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के सामने मंगलवार रात धमाका हुआ। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। गनीमत रही कि धमाके में किसी को चोट नहीं लगी। इस ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, अमृतसर आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड फेंका गया। DGP गौरव यादव ने अमृतसर पहुंचकर ब्लास्ट की जगह का जायजा लिया।थोड़ी देर में वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस मामले में अब जांच में NIA भी शामिल हो गई है। दोनों जगह पर टीमें पहुंच रही हैं। जालंधर ब्लास्ट के मामले में हिरासत में लिया गया युवक रिटायर्ड फौजी का बेटा है। परिवार उसे बेकसूर बता रहा है। धमाके की जिम्मेदारी ख