महाराष्ट्र के पुणे के पर्वती में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप बच्ची के नाना पर है। पुलिस ने आरोपी नाना को हिरासत में ले लिया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है। उसका नाना हाल ही में घर के पास बने एक कमरे में रहने आया था। आरोप है कि नाना बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एक पड़ोसी ने टीन शेड के बीच से घटना देख ली और शोर मचा दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ स