राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल चुका है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक बादलों का लंबा ट्रफ बना हुआ है, जिससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का असर है। पिछले 24 घंटे में भी बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी और तेज बारिश हुई है। सोमवार को राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण एक दिन में तापमान में 8°C की गिरावट आई। जयपुर समेत कई शहरों को अधिकतम तापमान 35°C से कम रहा। मध्य प्रदेश में मई महीने में तेज गर्मी की जगह बारिश और आंधी का असर है। सोमवार को 15 जिलों बारिश और