पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। बंगाल में भाजपा की बढ़त के बीच जश्न जारी है। कोलकाता में TMC ऑफिस पर सन्नाटा पसरा दिखा। तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी TVK पार्टी के चीफ विजय के घर पर जश्न का माहौल है। 15 मोमेंट्स में चुनावी नतीजे… 1. बंगाल BJP ऑफिस में मछली-चावल का भोज कोलकाता में बंगाल भाजपा के ऑफिस पर कार्यकर्ताओं को मछली-चावल खिलाया गया। एक कार्यकर्ता ने कहा कि TMC झूठ कहती थी BJP सत्ता में आने पर मांस पर रोक लगाएगी। 2. BJP ऑफिस पर झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने झालमु