प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महावीर जयंती के मौके पर गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया। यहां जैन धर्म की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की गई। पीएम ने म्यूजियम का दौरा करने के बाद राष्ट्रीय संत पूज्य आचार्य पद्मसागर सूरीश्वरजी का आशीर्वाद लिया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा- आज महावीर जयंती के पावन पर्व पर मुझे इस पवित्र जैन तीर्थ आने का सौभाग्य मिला है। मैं कोबा तीर्थ से सभी को महावीर जयंती की शुभकामनाएं देता हूं। सम्प्रति म्यूजियम के बारे में उन्होंने कहा- जहां एक ओर कुछ शासकों ने हिंसा को हथियार बनाकर शासन किया, वहीं सम्राट संप्रति