मेडिकल एट्रेंस एग्जाम NEET UG 2026 का आयोजन कल यानी 3 मई 2026 को होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार इस एग्जाम के लिए 22.79 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस एग्जाम को क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स को मेडिकल कॉलेजों में MBBS कोर्सेस में एडमिशन मिलेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को होने वाली NEET UG परीक्षा के लिए ड्रेस कोड और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हेल्पलाइन नंबर जारी : NTA ने नीट यूजी 2026 के लिए हेल्प लाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 जारी किए हैं। साथ ही ई मेल neetug2026@nta.ac.in पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। एग्जाम से संबंधित अन्य जानकारी के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in a