मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में शनिवार को रेस्क्यू के दौरान दो बच्चों के शव बरामद किए गए। इनमें श्रीतमिल (5) पिता कामराज और विराज सोनी (5) शामिल हैं। विराज का शव शनिवार शाम करीब 6 बजे घटनास्थल के पास मिला, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसके साथ ही हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है, जबकि अब भी कामराज और उनका भतीजा मयूरन लापता हैं। 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। कल सुबह फिर होगी सर्चिंग शनिवार सुबह से सेना, NDRF और SDRF की टीमें बोट और गोताखोरों की मदद से सर्चिंग में जुटी रहीं, लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक खराब हो गया। तेज आं