भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम 6.30 बजे कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे। वे यहां करीब 10 मिनट रुके। इसी स्ट्रॉन्ग रूम में गुरुवार रात को सीएम ममता बनर्जी 4 घंटे बैठी रही थीं। दरअसल TMC ने चुनाव अधिकारियों पर बिना सूचना दिए EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने, EVM से छेड़छाड़ और वहां संदिग्ध लोग मौजूद होने के आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव मामले में TMC की याचिका पर सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच गठित की है। यह याचिका कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें काउंटिंग में केवल केंद्रीय कर्मचारियों को सुपरवाइजर बनाने की बात कही