जम्मू के बनतालाब में शुक्रवार को पुल गिरने से 5 से 7 लोग दब गए। वहीं, एक की मौत हो गई है। देर रात मलबे से एक और शव निकाला गया। वहीं, तीसरे मजदूर की तलाश जारी है। हादसे के तुरंत बाद पुलिस, सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें पहुंच गई थीं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे से अब तक 3 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा ने बताया कि अभी 3 मजदूर मलबे में दबे हुए थे, पुल की मरम्मत का काम चल रहा था। भाजपा विधायक ने कहा कि यह पुराना पुल है जिसकी नींव कमजोर हो गई थी। नींव को मजबूत करने के लिए टेंडर जारी कर काम शुरू क