लाइफ जैकेट… जिसमें जिंदगी ही नहीं बची थी। उसमें था मां के साथ लिपटे एक मासूम का शव! जबलपुर के बरगी डैम हादसे के बाद किसी चमत्कार की आस लगाए बैठे बचाव दल और परिवार के लिए वो पल झकझोर देने वाला था… जब मां-बेटे का शव बाहर निकाला गया। बेटे को बचा लेने की चिंता और जिद दिखाती वो तस्वीर रुला देने वाली थी, कितना दर्द समेटे थी। इन मां-बेटे के साथ जितने भी लोग उस क्रूज की सवारी पर निकले थे… मौज में थे। निश्चिंत थे। ऐसे किसी हादसे की भनक तक नहीं थी। अब उन्हें नहीं पता था कि जिस सरकारी तंत्र पर भरोसा कर वो इस सफर पर निकले हैं, वो खुद अंधा-बहरा है। उसे नहीं सुनाई दी वो चेतावनी जो मौसम विभाग 4 घंट