केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार सुबह असम के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। इसमें 31 पॉइंट हैं। भाजपा ने बांग्लादेशी मुस्लिमों से कब्जाई जमीन वापस लेने, UCC लागू करना, युवाओं को साल में 2 लाख नौकरियां देने, लव जिहाद के खिलाफ सख्त एक्शन और राज्य को बाढ़-मुक्त बनाने जैसे वादे किए हैं। इधर, तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन जब तंजावुर पहुंचे। यहां पुलिस ने उनके वाहन की जांच की। स्टालिन खुद वाहन में मौजूद थे। दूसरी तरफ TVK चीफ विजय और उनकी पार्टी के 5 हजार कार्यकर्ताओं पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ। मॉनिटरिंग अफसर ने शिकायत में कहा है कि विजय की रै