असम के लिए भाजपा ने मंगलवार सुबह संकल्प पत्र जारी है। इसमें 31 पॉइंट हैं। वित्त मंत्री सीतारमण ने पत्र जारी करते हुए कहा- पीएम मोदी ने 77 बार नॉर्थ ईस्ट का दौरा किया है, जबकि असम से कांग्रेस सांसद रहे और प्रधानमंत्री बने नेता ने 10 बार से ज्यादा यहां का दौरा नहीं किया। भाजाप के संकल्प पत्र में बांग्लादेशी मुस्लिमों से कब्जाई जमीन वापस लेने, UCC लागू करना, युवाओं को साल में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है। साथ ही लव जिहाद के खिलाफ सख्त एक्शन लेने और राज्य को बाढ़-मुक्त बनाने की बात कही गई है। इधर, तमिलनाडु में TVK चीफ विजय और उनकी पार्टी के 5 हजार कार्यकर्ताओं पर चुनाव आचार संहि