हाल के शोध और रिपोर्ट्स से सामने आया है कि बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म में भी ये केमिकल्स पाए जा रहे हैं, जिससे चिंता और बढ़ गई है। बच्चे इन कपड़ों को दिनभर पहनते हैं, जिससे त्वचा के जरिए और सांस के माध्यम से इन रसायनों का संपर्क लगातार बना रहता है।