हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज भी सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। शिमला जिला के ठियोग व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे के करीब हल्की बारिश भी हुई। कुछ जगह ओलावृष्टि से सेब को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार- प्रदेश में अप्रैल में अब तक सामान्य से ज्यादा बादल बरसे हैं। अगले 6 दिन भी रुक-रुक कर बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना बना रहेगा और तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार- एक से 29 अप्रैल तक बिलासपुर जिला में सामान्य की तुलना में 198 फीसदी अधिक बारिश हुई। वहीं सोलन में 171 फीसदी, शिमला 72, सिरमौर 86, कांगड़ा 58, हमीरपुर 87
हिमाचल में 6 दिन बारिश की चेतावनी:तापमान में गिरावट आई, गर्मी से मिलेगी राहत; अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बरसे बादल
हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज भी सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। शिमला जिला के ठियोग व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे के करीब हल्की बारिश भी …
